Mumbai Indians के लिए खेलेगा जालंधर का बेटा कृष भगत

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

भगत चुन्नी लाल ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया

वहीं कृष भगत कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के भतीजे हैं

अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हुए

2 साल से IPL में नाम आ रहा था बेटे का : मां मनु भगत

जालंधर

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने स्पिनर अर्थव अंकोलेकर की जगह जालंधर के 21 साल के कृष भगत को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। मुंबई की टीम ने उन्हें 30 लाख रुपए की बेस प्राइज़ टीम में शामिल किया है। बेटे की आईपीएल में सिलेक्शन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और कृष के दादा भगत चुन्नी लाल ने परिवार को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। चोटिल अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। बता दें कि कृष भगत कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के भतीजे हैं। उन्होंने 2026 में डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला था और प्री-सीजन से टीम के साथ सपोर्ट बॉलर रहे हैं।

2 साल से आ रहा था IPL में नाम

कृष की मां मनु भगत ने बताया कि बेटे का पिछले 2 साल से आईपीएल में नाम आ रहा था। पर उसका सिलेक्शन नहीं हो पा रहा था। जैसे ही मुंबई इंडियंस की टीम ने उसे अपने साथ जोड़ा तो उसने सबसे पहले घर पर फोन करके जानकारी दी। जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल छा गया। बेटे की मेहनत आखिरकार रंग लेकर आई है।

टीम इंडिया से खेलने का है सपना

मां ने कहा कि कृष को क्रिकेट का इतना जूनून है कि वह सारा दिन मैदान में ही रहता था और वह खुद उसे घर लेकर आते थे। बेटे की आईपीएल में सिलेक्शन में जालंधर की अकेडमी के सभी कोच का अहम योगदान रहा। बेटे ने 5 वर्ष की आयु में अकेडमी में खेलना शुरू किया था। बेटे के अंदर किक्रेट का काफी जूनून है और उसका भारतीय टीम में खेलने का अब सपना है।

पोते ने क्रिकेट में नाम चमकाया

वहीं इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व कृष के दादा भगत चुन्नी लाल ने कहा कि मेरे लिए आज बेहद खुशी का दिन है। सुबह से ही बधाईयों को तांता लगा हुआ है। बेटों ने सियासत में नाम चमकाया, तो वहीं अब पोता खेल में नाम रोशन कर रहा है। सिलेक्शन होने के बाद पोते के साथ बात हुई और उन्होंने मैदान में अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।

अथर्व की जगह टीम में शामिल

बता दें कि अथर्व चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं। वह पिछले 2 सालों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा थे।

तीन मैचों में लगातार मिली हार

एमआई ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन मैचों में एमआई को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। टीम फिलहाल अंकतालिका में नौवें स्थान पर है।मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *