चिंतपुरनी रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा : 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

कार का टायर फटने से ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह भयावह हादसा हुआ

कार में आग लग गई, जिससे कार सवार पंजाब के दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई

फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और गाड़ी से जले हुए शवों को बाहर निकाला

सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, कार अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में खाई में जा गिरी

स्टेट डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मुबारकपुर-चिंतपुरनी रोड पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे लुधियाना के निवासी थे। कार का टायर फटने से ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह भयावह हादसा हुआ। खाई में गिरते ही कार में आग लग गई, जिससे कार सवार पंजाब के दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

लुधियाना में परिवार रो-रोकर बुरी हालत में

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और गाड़ी से जले हुए शवों को बाहर निकाला। लुधियाना में पीड़ित परिवार रो-रोकर बुरी हालत में हैं। हादसाग्रस्त कार का नंबर PB10KH7531 है, जो लुधियाना के रजनीश कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह हादसा थाना कपुरा के आरियन स्कूल के करीब हुआ जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया

कार सवार लुधियाना के ताजपुर रोड के रहने वाले थे। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि मोड़ लेते समय सामने से एक गाड़ी आने के कारण कार अचानक अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में खाई में जा गिरी। ए.एस.पी. ऊना संजीव भाटिया ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस घटना के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस भयानक नज़ारे को देखकर हर कोई सहम गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *