Enforcement Directorate की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora के साथ-साथ हेमंत सूद और जालंधर के कारोबारी चंदन अग्रवाल के घर व ठिकानों पर रेड

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

राज्यसभा सदस्य Ashok Mittal के बाद लुधियाना और जालंधर समेत कई जगहों पर एक साथ छापेमारी

पॉलिटिक्ल ब्यूरो

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की लगातार हो रही बड़ी कार्रवाई ने सियासी हलचल तेज कर दी है। Enforcement Directorate की टीमों ने शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई Ludhiana, Jalandhar समेत कई स्थानों पर की गई। जिसमें जालंधर के कारोबारी चंदन अग्रवाल और लुधियाना से हेमंत सूद के घर भी रेड होने की सूचना है। जहां ईडी अधिकारियों ने इन सभी के दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के मुताबिक ईडी की अलग-अलग टीमें सुबह से ही संबंधित परिसरों में मौजूद हैं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि जांच कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों के संदर्भ में की जा रही है।

इससे पहले ईडी ने पंजाब से ही जुड़े राज्यसभा सदस्य Ashok Mittal से संबंधित स्थानों पर भी कार्रवाई की थी। लगातार दूसरी बार आप नेताओं पर हुई इस कार्रवाई ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है।

राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश बताया है, जबकि विपक्षी दलों का कहना है कि अगर जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं तो कानून के तहत पूरी जांच होनी चाहिए।

फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है और आधिकारिक तौर पर एजेंसी की ओर से विस्तृत बयान जारी होना बाकी है। आने वाले समय में इस मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में और घमासान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *