World Heritage Day: आम जनता को पूरा हफ्ता मिलेगा रेलवे की धरोहर देखने का मौका

आज की ताजा खबर रेलवे
Spread the love

फिरोजपुर मंडल में विश्व धरोहर दिवस 2026 के तहत 17 से 23 अप्रैल तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

फिरोजपुर, रेलवे बोर्ड की तरफ से 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के उपलक्ष्य में फिरोजपुर मंडल की तरफ से 17 से 23 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “संघर्षों एवं आपदाओं के संदर्भ में जीवित धरोहर के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया” निर्धारित की गई है।

अमृतसर स्टेशन की हेरिटेज गैलरी खुलेगी

इसमें फिरोजपुर मंडल के विभिन्न धरोहर स्थलों पर सप्ताह भर कार्यक्रम आयोजित कर रेलवे की समृद्ध विरासत को संजोने एवं आमजन को इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इन आयोजनों के तहत अमृतसर स्टेशन की हेरिटेज गैलरी आम जनता के लिए खोली जाएगी। जहां लोग रेलवे के इतिहास की झलक देख सकेंगे। लुधियाना, अमृतसर और फिरोजपुर कैंट स्टेशनों पर हेरिटेज आधारित संगोष्ठियां आयोजित होंगी।

निबंध लेखन प्रतियोगिता का होगा आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर में निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी। जिसमें प्रतिभागी धरोहर संरक्षण विषय पर अपने विचार रखेंगे। फिरोजपुर, लुधियाना और अमृतसर स्टेशनों पर स्थित हेरिटेज स्थलों और गैलरी को विशेष रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे उनकी ऐतिहासिक सुंदरता और भी निखरकर सामने आएगी।


हेरिटेज कोच व रोलर की होगी मरम्मत व सौंदर्यीकरण

पहले दिन फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित हेरिटेज लोको, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर में स्थित हेरिटेज कोच एवं हेरिटेज रोलर और लुधियाना रेलवे स्टेशन पर स्थित हेरिटेज रोलर का मरम्मत और सौंदर्यीकरण किया गया। ताकि ये धरोहर सुरक्षित रहें और युवा पीढ़ी भी इन धरोहरों को बेहतर तरीके से देख व समझ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *