दिनदहाड़े 5 लुटेरों ने हथियार के बल पर लूटा बैंक

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

पुलिस ने इलाके के एंट्री और एग्जिट पॉइंट को सील कर दिया

बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा

अभी तक कितनी रकम लूटी है इसका आंकलन नहीं हो पाया

करीब 20 मिनट तक उन्होंने पूरे बैंक को बंदी बनाए रखा था

नेशनल डेस्क

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े एक बैंक से लूट की घटना सामने आई है। बैढ़न इलाके में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक ब्रांच में दोपहर को 5 हथियारबंद लुटेरे आते हैं और बैंक वालों को बंधक बनाकर कैश और सोने-चांदी की ज्यूलरी लेकर फरार हो जाते हैं। इस घटना ने लोगों के बीच में दहशत फैला दी है। जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पूरे इलाके के एंट्री और एग्जिट पॉइंट को सील कर दिया। सिंगरौली के एसपी ने बताया कि बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि लुटेरों तक पहुंचा जा सके। अभी तक कितनी रकम लूटी गई है इसका आंकलन नहीं हो पाया है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

चश्मदीद आशीष पांडे ने बताया कि करीब दोपहर 1 बजे हथियार समेत 2 बदमाश अंदर घुसे। बैंक में घुसते ही उन्होंने हथियारों के बल पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उनके 3 साथी भी हथियार लेकर अंदर घुस आए। इसके बाद उन्होंने पूरे बैंक को बंधक बना लिया। बदमाशों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी, जिससे बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद उन्होंने बैंक मैनेजर से लॉकर की चाबियां मांगी, जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसके सिर पर बंदूक की बट से हमला कर दिया। चाबियां मिलने के बाद बदमाश बैंक में कैश से भरी एक पेटी और ज्यूलरी अपने साथ ले गए। इस दौरान उन्होंने बैंक में आए ग्राहकों को भी बंदी बनाए रखा था। करीब 20 मिनट तक उन्होंने पूरे बैंक को बंदी बनाए रखा और लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *