लोक मिलणी प्रोग्राम सरकार और लोगों के बीच सीधा संपर्क बनाने का प्रभावशाली माध्यम : मोहिंदर भगत

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

लोक मिलणी के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सुनी लोगों की मुश्किलें, तुरंत हल का दिया भरोसा

जालंधर, पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज भार्गव कैंप, वार्ड नंबर 44 में लोक मिलणी प्रोग्राम के दौरान इलाके के निवासियों से आमने-सामने मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोक मिलणी प्रोग्राम सरकार और लोगों के बीच सीधा संपर्क बनाने का प्रभावशाली माध्यम है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का मौके पर ही नोटिस लिया जाता है और उचित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाते है।
भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आम लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उनकी मुश्किलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक मोहल्ले में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना और लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जहां विकास की रफ्तार को तेज किया है, वहीं लोगों के हित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस मौके पर इलाके के लोगों ने सड़कों, सीवरेज सिस्टम की अपग्रेडेशन समेत स्थानीय मुद्दे मंत्री के ध्यान में लाए। उन्होंने इलाकावासियों को भरोसा दिलाया कि उनके सभी जायज मुद्दों का जल्द समाधान करवाया जाएगा। प्रोग्राम के दौरान स्थानीय लोगों ने इलाके में चल रहे विकास कार्यों और अन्य जरूरतों के बारे में भी कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया। जिस पर श्री भगत ने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
इस मौके पर पार्षद राज कुमार राजू, वार्ड इंचार्ज विक्की काका, जोगिंदर सिंह, सुमन बाला, मनी कुमार और बड़ी संख्या में इलाकावासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *