महिला आरक्षण बिल पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का हमला

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

विपक्ष ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को छीना

वहीं कांग्रेस पार्टी पहले भी कई बार इस मुद्दे पर बाधा डालती रही है

महिला आरक्षण बिल लागू कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध बीजेपी

महिलाओं का सम्मान बढ़ता, लेकिन विपक्ष के रुख ने पहुंचाईं ठेस

अमृतसर

अमृतसर में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाले बिल का कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध करना निंदनीय है। सिरसा ने कहा कि विपक्ष ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को छीना है।

पहले भी कई बार कांग्रेस ने बाधा डाली

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी कई बार इस मुद्दे पर बाधा डालती रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे राज्य, जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है, वहां के सांसदों से ऐसे रुख की उम्मीद नहीं थी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण बिल को लागू कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

विपक्ष के रुख से सम्मान को पहुंची ठेस

सिरसा ने हदबंदी (डिलिमिटेशन) के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। इस बिल के लागू होने से महिलाओं का सम्मान बढ़ता, लेकिन विपक्ष के रुख से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। इससे पंजाब को नुकसान नहीं, बल्कि फायदा होता। लोकसभा सीटें 13 से बढ़कर 20 और विधानसभा सीटें 117 से बढ़कर करीब 170 हो सकती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *