Nooran Sisters के पिता अस्पताल में भर्ती

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सहायता करने की अपील

पोस्ट के साथ साहिल के नाम से एक क्यूआर कोड भी किया साझा

वीडियो में नूरां सिस्टर्स के पिता की हार्ट बीट और पल्स भी दिखाई

अभीतक नूरां सिस्टर्स का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया

जालंधर

जालंधर में मशहूर सूफी गायिका नूरां सिस्टर्स के पिता की तबीयत बिगड़ने के चलते वह पिछले काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले भी उन्हें स्टंट डलवाने के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। ज्योति नूरां के पति उस्मान ने बताया कि उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती रखना पड़ा। इसी बीच रितु मीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील की है। पोस्ट के साथ एक क्यूआर कोड भी साझा किया गया है। बताया जा रहा है कि शेयर किया गया क्यूआर कोड साहिल नाम के व्यक्ति का है।

कड़ी मेहनत से बच्चों को मुकाम तक पहुंचाया

वायरल वीडियो में नूरां सिस्टर्स के पिता अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं, जहां उनकी हार्ट बीट और पल्स भी दिखाई गई है। एक अन्य वीडियो में परिवार की ओर से भावुक अपील करते हुए कहा गया कि माता-पिता ने कड़ी मेहनत से बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनके पिता हमेशा दूसरों की मदद करते रहे हैं, लेकिन आज खुद उन्हें लोगों के सहारे की जरूरत पड़ गई है।

एक-दूसरे का हालचाल और साथ देना जरूरी

परिवार ने कहा कि जीवन रहते ही एक-दूसरे का हालचाल पूछना और साथ देना जरूरी है, क्योंकि बाद में पछताने का कोई फायदा नहीं होता। रितु मीर ने यह भी बताया कि उनके माता-पिता ने संघर्ष करके परिवार को संभाला है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक नूरां सिस्टर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *