मंडियाला रोड पर स्थित गुड़ मिल पर पहुंचे निहंग
शक्कर मिलाकर मिलावट करके बेची जा रही गुड
खराब चीनी की बोरियां व रासायनिक रंग बरामद
25 बोरियां चीनी की बरामद, लोगों के साथ ठगी
जालंधर
जालंधर-होशियारपुर रोड पर अचानक निहंग एक गुड़ मिल में पहुंच गए। बाबा सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मंडियाला रोड पर स्थित गुड़ मिल पर पहुंचे। यहां पर शक्कर मिलाकर गुड़ में मिलावट करके बेची जा रही है। खराब चीनी की बोरियां और रासायनिक रंग बरामद किया। 25 बोरियां चीनी की बरामद की। चीनी का गुड़ बनाकर बेचा जा रहा और लोगों को ठगा जा रहा है।
गुड़ मिल में रेड करने पहुंचे निहंग
इस दौरान उन्होंने वहां पर देखा कि चीनी डालकर मिलावटी गुड़ बनाया जा रहा है। निहंगों ने फूड विभाग से इस मामले पर मिल पर कार्रवाई करने की अपील की है। हालांकि निहंगों ने कहा कि गुड़ मार्किट में 80 से 90 रुपए किलो बेचा जा रहा है। इस दौरान गुड़ मिल में कर्मी से बात की तो उन्होंने बताया कि 4180 में चीनी की बोरी खरीद रहे है और मंडी में गुड़ का भाव 44 रुपए किलों बिक रहा है।

