विभाग मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबैंस 23 अप्रैल से एक्टिव होगा
नया वेस्टर्न डिस्टरबैंस हिमालय के क्षेत्र को प्रभावित करेगा
पहाड़ों से तेज हवाएं चल रही हैं, जिनकी गति 110 नॉट्स है
हीटवेव का असर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ज्यादा रहेगा
पंजाब डेस्क
इस समय गर्मी ने पंजाब में अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। 24 अप्रैल तक बेहद ज्यादा गर्मी पड़ेगी और लोगों को खुद को संभलकर रहना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबैंस 23 अप्रैल से एक्टिव होगा। नया वेस्टर्न डिस्टरबैंस हिमालय के क्षेत्र को प्रभावित करेगा। पहाड़ों से तेज हवाएं चल रही हैं, जिनकी गति करीब 110 नॉट्स है।
7 जिलों में हीटवेव की संभावना
पंजाब के लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। धूप सुबह से ही तेज हो जाएगी, जबकि हीटवेव का असर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सबसे ज्यादा रहेगा।
लोगों के लिए एडवाइजरी जारी
वहीं गर्मी को लेकर लोगों को एडवाइजरी भी जारी की गई है। लोगों को गर्म और तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। गर्मी में गन्ने का जूस, तरबूज और खीरे खाने की सलाह दी गई है। क्योंकि यह शरीर को हाईड्रेट रखते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते।

