लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी
चौक पार करते समय दोनों की टक्कर
बस स्टैंड के पास जा रहे थे बाइक सवार
घटना के बाद बस चालक मौके से फरार
जालंधर
जालंधर में चुनमुन मॉल के पास दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 54 साल के जसविंदर सिंह के रूप में हुई है और वह नत्थूचाल का रहने वाला था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा जा रहा है। वहीं यह भी सामने आया है कि बस चालक मौके से फरार हो गया है।
बस स्टैंड जाते हुई दोनों गाड़ियों में टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार चुनमुन मॉल की तरफ से बस और बाइक सवार बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इस दौरान चौक पार करते समय दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस के साथ बाइक की टक्कर हो गई।

