WhatsApp, Facebook और Instagram पर मिलेंगे नए फीचर्स

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

कंपनी ने इन प्लान्स को “Meta One” नाम दिया है

क्रिएटर्स व बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए खास सुविधाएं

बेहतर अनुभव व एडवांस टूल्स प्रदान करेंगे पेड प्लान

भारत में कीमत और उपलब्धता को लेकर पुष्टि नहीं

नई दिल्ली

Meta ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव करते हुए WhatsApp, Facebook और Instagram पर नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। कंपनी ने इन प्लान्स को “Meta One” नाम दिया है, जो दुनिया भर के यूजर्स के लिए तैयार किए गए हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। इन नए प्लान्स में क्रिएटर्स और बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए खास सुविधाएं दी गई हैं, साथ ही AI आधारित फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। Meta का कहना है कि ये टेस्टिंग फेज के पेड प्लान यूजर्स को बेहतर अनुभव और एडवांस टूल्स प्रदान करेंगे।

कितनी होगी कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत लगभग $3.99 प्रति माह (करीब ₹382) रखी गई है। वहीं WhatsApp Plus का प्लान लगभग $2.99 प्रति माह (करीब ₹287) हो सकता है। इसके अलावा Meta One Plus और Premium प्लान्स की कीमत क्रमशः $7.99 और $19.99 प्रति माह तक हो सकती है।

क्या-क्या मिलेंगे नए फीचर्स?

Instagram Plus

Instagram Plus में यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं जैसे: स्टोरी व्यू इनसाइट्स, कस्टम ऑडियंस लिस्ट, स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा रखने की सुविधा, प्रोफाइल कस्टमाइजेशन और नए फॉन्ट्स और बिना नाम दिखाए स्टोरी देखने का विकल्प मिल सकता है।

Facebook Plus & WhatsApp Plus

Facebook Plus में प्रोफाइल कस्टमाइजेशन और एंगेजमेंट टूल्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, जबकि WhatsApp Plus में: कस्टम थीम्स, अलग-अलग रिंगटोन, ज्यादा चैट्स पिन करने का विकल्प, प्रीमियम स्टिकर्स और चैट लिस्ट कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

क्या है Meta One?

Meta इन सभी पेड प्लान्स को “Meta One” नाम के तहत टेस्ट कर रही है, जो AI आधारित और एडवांस डिजिटल टूल्स उपलब्ध कराएगा। हालांकि सभी फीचर्स टेस्टिंग स्टेज में हैं और भारत में कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *