जालंधर ED विभाग में कई अधिकारियों का ट्रांसफर

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

अचानक बदलाव के कारण ऑफिस में अस्थायी तौर पर स्टाफ की कमी हुई

इस आदेश से जांचों और फाइलों के निपटारे की रफ्तार धीमी पड़ सकती है

वहीं, नए अधिकारियों के आने तक समन्वय बनाने में भी समय लग सकता है

जालंधर से अलग-अलग रैंक के 13 अधिकारियों का एक साथ किया ट्रांसफर

जालंधर

जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के 13 अधिकारियों के एक साथ ट्रांसफर से विभागीय कामकाज पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अचानक हुए इस बदलाव के कारण ऑफिस में अस्थायी तौर पर स्टाफ की कमी हो गई है। इससे जांचों और फाइलों के निपटारे की रफ्तार धीमी पड़ सकती है, जबकि नए अधिकारियों के आने तक समन्वय बनाने में भी समय लग सकता है।

13 अधिकारियों का एक साथ ट्रांसफर

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि सामान्य तौर पर सालाना प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्टेशन से करीब 2-3 अधिकारियों का ही ट्रांसफर होता है। लेकिन इस बार जालंधर ऑफिस से अलग-अलग रैंक के 13 अधिकारियों का एक साथ ट्रांसफर किया गया है, जो असामान्य माना जा रहा है। इससे विभाग के भीतर काम के संतुलन पर भी असर पड़ सकता है।

जालंधर में केवल एक साल तक ही सेवाएं दी थीं

ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में कुछ ऐसे भी शामिल हैं, जिन्होंने जालंधर में केवल एक साल तक ही अपनी सेवाएं दी थीं। आमतौर पर अधिकारियों का कार्यकाल इससे अधिक होता है, ऐसे में यह निर्णय कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल विभाग की ओर से नए अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया जारी है, ताकि कामकाज को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *