जालंधर में सुबह-सुबह एक्साइज विभाग ने राजू चौहान के घर में की रेड

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

नगर निगम की टीम घटना स्थल का जायजा लेकर गई है

निगम की टीम की ओर से भी बनती कार्रवाई की जाएगी

राजू पर पहले भी मामले दर्ज और उसकी भी जांच जारी

रिहायशी इमारत का गलत कामों में इस्तेमाल हो रहा था

जालंधर

जालंधर वेस्ट हलके में एक्साइज और पुलिस ने मिलकर राजू चौहान के घर पर रेड की। इस दौरान भारी मात्रा शराब की 50 पेटियां बरामद की गई हैं। जिसके बाद पुलिस ने राजू चौहान को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। इस दौरान पुलिस के एसपी, एसीपी और एसएचओ मौजूद रहे। मौके पर नगर निगम की टीम घटना स्थल का जायजा लेकर गई है। जिसके बाद नगर निगम की टीम की ओर से भी बनती कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया है कि राजू पर पहले भी मामले दर्ज है और उसकी भी जांच की जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर रेड की

एक्साइज अधिकारी मनजीत सिंह और एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर घर पर रेड की गई। इस दौरान भारी मात्रा में शराब घर में स्टोर की हुई थी। कई बार चैकिंग की जा चुकी है, लेकिन भारी मात्रा में विस्की की पेटियां बरामद की गई।

रिहायशी इमारत में हो रहा था गलत काम

रेड के दौरान मौके से 50 से 60 पेटियां बरामद की गई। राजू चौहान को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जांच में पाया गया कि रिहायशी इमारत को गलत कामों में राजू इस्तेमाल कर रहा था। जिसके बाद नगर निगम की टीम को भी सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *