Canada में पंजाबी युवक ने मां-बेटे को ट्रक से कुचला

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

बलजीत सिंह ने कनाडा पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया

ट्रक चलते वक्त वह लूडो खेल रहा था, पहले भी 18 बार कर चुका

ध्यान हटने के बाद ट्रक ने कार में जा रहे लोगों को हिट कर दिया

पुलिस ने बलजीत के ट्रक के डैशकैम की फुटेज कब्जे में ले ली है

पंजाब डेस्क

कनाडा में 29 साल के पंजाबी व्यक्ति बलजीत सिंह ने ट्रक चलाते समय एक मां-बेटे को कुचल दिया। जिस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर की हड्डियां टूट गई। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बलजीत सिंह ने कनाडा पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। उसने माना कि ट्रक चलते वक्त वह लूडो खेल रहा था। इस दौरान ध्यान हटने के बाद ट्रक ने कार में जा रहे लोगों को हिट कर दिया। इससे पहले भी 18 बार ऐसा कर चुका था।

साल 2022 की है यह घटना

जानकारी के मुताबिक कनाडा के क्यूबेक शहर के ब्रॉसार्ड में 19 जुलाई की रात हाईवे 30 पर हादसा हुआ था। हादसे के अगले दिन 20 जुलाई को उसे अस्पताल से छुट्टी मिली और वह फ्लाइट की टिकट बुक करवाकर पंजाब लौट आया था। पंजाब में काफी समय रहने के बाद वह कैलिफोर्निया चला गया।

ड्राइविंग के दौरान खेल रहा था लूडो

साल 2023 में बलजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने इंटरनेशनल वारंट जारी कर दिया। जिसके बाद 21 अगस्त 2025 को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे सितंबर के महीने में कनाडा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बलजीत के ट्रक के डैशकैम की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें वह लूडो खेलते नजर आ रहा है। कोर्ट से उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *