लुधियाना और अमृतसर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी आयोजित
रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रखी जाएगी
अपील-किसी तरह की रोशनी का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए
वहीं शाम 7:55 बजे सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जाएगा
लुधियाना/अमृतसर
पंजाब में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को परखने के लिए शुक्रवार को लुधियाना और अमृतसर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। प्रशासन के मुताबिक यह ब्लैकआउट रात 8:00 से 8:15 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रखी जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि ड्रिल के दौरान किसी भी तरह की रोशनी का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। नागरिकों से अपील है कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ इस अभ्यास में सहयोग करें, ताकि भविष्य में किसी आपदा के समय बेहतर प्रतिक्रिया दी जा सके।
सायरन के साथ शुरू होगी प्रक्रिया
शाम 7:55 बजे सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जाएगा। इसके बाद PSPCL द्वारा बिजली सप्लाई रोक दी जाएगी और पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट लागू होगा। ड्रिल अमृतसर के रणजीत एवेन्यू स्थित पाइटेक्स ग्राउंड और लुधियाना के पीएयू समेत और अन्य संबंधित इलाकों में आयोजित की जाएगी। इस दौरान NDRF, पुलिस, फायर ब्रिगेड, हेल्थ विभाग, नगर निगम और सिविल डिफेंस की टीमें मिलकर रियल-टाइम इमरजेंसी सिचुएशन का अभ्यास करेंगी।

