जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस दुकानों में घुसी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानों के शटर मुड़ गए और दीवारें टूट गईं

हादसे में दुकानों को भारी नुकसान हुआ, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई

यह पूरा घटनाक्रम नजदीक की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया

वहीं, अगर रफ्तार थोड़ी और ज्यादा होती, तो कार आ सकती थी चपेट में

स्टेट डेस्क

जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। माधोपुर के पास हरियाणा रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी। हादसे में दुकानों को भारी नुकसान हुआ, जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानों के शटर मुड़ गए, दीवारें टूट गईं और अंदर रखा सामान पूरी तरह खराब हो गया।

झपकी आने से बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार बस जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे बस का कंट्रोल बिगड़ गया। देखते ही देखते बस सड़क किनारे दुकानों की ओर मुड़ गई और टकरा गई। लोगों के मुताबिक सबसे पहले बस “पवन मोटर” नाम की दुकान में जा घुसी। इसके बाद घूमते हुए “बिट्टू इलेक्ट्रिशियन” की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

CCTV में कैद खौफनाक मंजर

हादसे का पूरा घटनाक्रम पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार बस फिसलते हुए दुकानों में जा टकराती है। वीडियो में यह भी दिखता है कि हादसे से ठीक पहले एक कार वहां से गुजरती है। अगर बस की रफ्तार थोड़ी और ज्यादा होती, तो कार भी इसकी चपेट में आ सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *