पंजाब में आंगनवाड़ी सेंटर में महिला की ह’त्या

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया

रोज सुबह 8 बजे आंगनवाड़ी सेंटर जाती थी

परिवार का कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं थी

वहीं इस वारदात से गांव में भय का माहौल

पंजाब डेस्क

पंजाब के लंबी हलके के गांव फतेहपुर मणियां में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आंगनवाड़ी सेंटर में बैठी एक महिला की अज्ञात हमलावर ने तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी भागने की पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है। मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी रोजाना सुबह 8 बजे आंगनवाड़ी सेंटर जाती थी। घटना के समय वह मंडी में अपने काम पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी तरह का झगड़ा या दुश्मनी नहीं थी, जिससे यह घटना और भी रहस्यमयी बन गई है।

आंगनवाड़ी सेंटर में वारदात, इलाके में दहशत

मृतका की पहचान रमणदीप कौर के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह सुबह सेंटर में पहुंची थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने अंदर घुसकर उस पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी का फरार होना

घटना के बाद आरोपी के भागने की फुटेज CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *