लुधियाना, मोहाली, जीरकपुर और पटियाला में लगेगा 8 घंटे का बिजली कट

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

जरूरी रखरखाव व तकनीकी कार्यों के चलते लगाए जा रहे कट

दूसरी ओर घरेलू व व्यावसायिक कामकाज प्रभावित हो सकता है

वहीं लोगों को पहले से जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है

कटौती जरूरी मेंटेनेंस कार्यों के चलते की जा रही है : पावरकॉम

लुधियाना/मोहाली/जीरकपुर/पटियाला

पंजाब में 26 अप्रैल को कई शहरों में लंबी बिजली कटौती का ऐलान किया गया है। पावरकॉम के मुताबिक लुधियाना, मोहाली, जीरकपुर और पटियाला में अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान करीब 8 से 10 घंटे तक पावर कट लग सकते हैं, जिससे घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना है। लोगों को पहले से जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

मोहाली और जीरकपुर में सप्लाई बाधित

मोहाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फेज 7 और एच-ब्लॉक में बिजली बंद रहेगी। वहीं जीरकपुर में सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक माया मॉडर्न सिटी और सिंहपुर इलाके प्रभावित रहेंगे। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

लुधियाना और पटियाला में बिजली कटौती

लुधियाना में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक साहनेवाल रोड, जनता नगर और दोराहा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली कट रहेगा। वहीं पटियाला में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस लाइन, सेंट्रल जेल और मिनी सेक्रेटेरिएट इलाके प्रभावित होंगे। पावरकॉम का कहना है कि यह कटौती जरूरी मेंटेनेंस कार्यों के चलते की जा रही है, जिससे भविष्य में सप्लाई बेहतर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *