ताजा मामला थाना रामामंडी के अंतर्गत अंबेडकर नगर से सामने आया
घर से सीसीटीवी गायब था, अंदर जाकर देखा तो डीवीआर भी गायब थी
अलमारी में रखे गहनों का बैग चैक किया गया तो उसमें गहने गायब थे
थाना रामामंडी को दी शिकायत, पहले मोहल्ले में चोरियां कर चुका था
जालंधर
महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला थाना रामामंडी के अंतर्गत अंबेडकर नगर से सामने आया है। जहां चोर एक नंबर गली में स्थित घर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। महिला रीमा का कहना है कि चोर घर से 5 तोला सोना, चांदी और 50 हजार रुपए नकदी ले गए। उसकी मौसी की बेटी की मुकेरियां के पास पड़ते भंगाला में शादी थी। जब वह शादी से लौटकर घर पर पहुंचे तो देखा कि घर से सीसीटीवी कैमरा गायब था। अंदर जाकर देखा तो डीवीआर भी गायब थी। जिसके बाद उन्हें घर में चोरी का शक हुआ।
पड़ोसी पर शक, पुलिस हिरासत में लिया
पीड़ित महिला ने बताया कि अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे गहनों का बैग चैक किया तो उसमें से गहने गायब थे। 8 महीने पहले ही उसके भाई की शादी हुई है। उसकी भाभी और मां के गहने अलमीरा में थे, चोर सारे गहने ले गए। चोरी की सूचना थाना रामामंडी पुलिस को दी गई। पड़ोसी युवक पहले भी मोहल्ले में चोरियां कर चुका था। थाना रामामंडी पुलिस शकी युवक को हिरासत में लेकर चली गई।
मोहल्ले के युवक ही कर रहे हैं चोरियां
मोहल्ले में हो रही चोरियों से लोग परेशान हैं। बीते सप्ताह मोहल्ले से चोर एक घर से 10 तोले गहने ले गए थे। इस चोरी में भी मोहल्ले के ही युवक के घर से 15 तोले सोना मिला था। शिवरात्रि वाले दिन प्रभातफेरी के दौरान मोहल्ले में अकेली रह रही महिला के घर से चिट्टे का आदी एक युवक 2 सिलेंडर ले गया था। जब मोहल्ले के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसके घर में बेड के नीचे से दोनों सिलेंडर बरामद किए गए।

