कपूरथला में तड़के सुबह युवक की गोली मारकर ह’त्या

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

करीब 3:45 बजे अस्पताल कपूरथला की मोर्चरी में रखवाया है

आसपास के सीसीटीवी फुटेज और आरोपी तलाश रही पुलिस

गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का करीबी सहयोगी था गुरप्रीत सिंह

कार के शीशे पर निशाना साधते हुए कई राउंड फायर किए

कपूरथला

कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना एवन पैलेस के पास हुई, जहां कार में सवार होकर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव जैरामपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गैंगस्टर काहलवां का करीबी था

बताया जा रहा है कि वह गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का करीबी सहयोगी था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था। अन्य गवाह अपने बयान से पलट चुके थे, लेकिन गोपी अपने बयान पर कायम था। हत्या की जिम्मेदारी डोनी बल ने ली। जांच में पुलिस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है।

ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था

गुरप्रीत सिंह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने सामने से कार के शीशे पर निशाना साधते हुए कई राउंड फायर किए। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *