थाना जैतो, जिला फरीदकोट में तैनात विक्रम शर्मा के खिलाफ की गई शिकायत
शिकायतकर्ता ने कार के बदले रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी
शिकायत मिलते ही विजिलेंस ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में की धरपकड़
थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया
चंडीगढ़।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान थाना जैतो, जिला फरीदकोट में तैनात सीनियर कांस्टेबल विक्रम शर्मा को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी को तहसील जैतो, जिला फरीदकोट के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
रिश्वत मांगने पूरी बातचीत रिकॉर्ड
शिकायतकर्ता के खिलाफ झगड़े की शिकायत मिली। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इससे पहले आरोपी कांस्टेबल ने उसकी कार थाने में ही रख ली और कार छोड़ने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। शिकायत पर टीम ने जाल बिछाया, दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।


