गद्दार सांसदों के खिलाफ पंजाब की जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर, जगह-जगल पुतला फूंक प्रदर्शन

आज की ताजा खबर पंजाब पॉलिटिक्स
Spread the love

विस हलकों वेस्ट, सेंट्रल, नॉर्थ और कैंट में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने किए रोष प्रदर्शन

जालंधर के विभिन्न हलकों वेस्ट, सेंट्रल, नॉर्थ और कैंट में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार और व्यापक स्तर पर रोष प्रदर्शन किए गए। राज्यसभा सदस्यों की कथित गद्दारी के विरोध में लोगों का गुस्सा सड़कों पर खुलकर देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे थे।
इन प्रदर्शनों के दौरान पूरे प्रदेश में चल रही मुहिम के तहत पुतले फूंके गए और गद्दारों के खिलाफ जोरदार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब की मिट्टी और लोगों के हितों के साथ धोखा करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि पंजाब की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों से जुड़ा हुआ मामला है।

विभिन्न हलकों में प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए जालंधर वेस्ट में मंत्री मोहिंदर भगत और अमृतपाल सिंह (जिला प्रधान, जालंधर शहरी), जालंधर सेंट्रल में लवली स्वीट शॉप के सामने गुरिंदर सिंह शेरगिल और रमणीक सिंह रंधावा, जालंधर कैंट में राजविंदर कौर थियाड़ा तथा जालंधर नॉर्थ में दिनेश ढल्ल के नेतृत्व में लोगों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। हर स्थान पर भारी उत्साह और आक्रोश का माहौल देखने को मिला।

अंत में नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई पंजाब की इज्जत, अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए है और इसे और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। यदि हालात नहीं बदले तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में और बड़ा रूप लेगा।

नेताओं ने अपने बयान में कहा:

“पंजाब की मिट्टी के साथ गद्दारी करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति या पार्टी के खिलाफ नहीं, बल्कि पंजाब के सिद्धांतों, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए है। जो लोग अपने निजी लाभ के लिए पंजाब के हितों को बेच रहे हैं, उन्हें जनता की ओर से कड़ा जवाब मिलेगा। अगर यह गद्दारी तुरंत बंद नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में यह रोष और अधिक तीव्र तथा व्यापक रूप धारण करेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग अब जागरूक हो चुके हैं और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पंजाब के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ जारी रहा, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये नेता रहे धरनों में शामिल

इस मौके पर अतुल भगत (सीनियर नेता), नितिन कोहली (हलका इंचार्ज, जालंधर सेंट्रल), मेयर वनीत धीर, मंगल सिंह बस्सी चेयरमैन, अब्दुल बाहरी सलमानी चेयरमैन,मलकीत सिंह डिप्टी मेयर,हरचरण सिंह संधू, सुभाष भगत, डाक्टर अमित, प्रिंस सोशल मीडिया इंचार्ज,अतिन अग्निहोत्री , मुकेश सेठी, रोमी वधवा, राज कुमार राजू, अयूब खान, डॉ. मनीष करलुपिया, हरजिंदर लाडा (काउंसलर), अजय वाल्मीकि (वाइस चेयरमैन), अमनदीप सिंह, ओंकार राजीव टिक्का, एडवोकेट संदीप वर्मा, शोभा भगत (प्रधान, महिला विंग), नवीन सोनी, वरुण सज्जन (ब्लॉक प्रधान), आई.एस. बग्गा, कीमती लाल, परवीन भारती, चाहत कौर, सूरज गिल सहित विभिन्न विंगों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *