पीड़िता के अनुसार आरोपी का नाम ‘जट्टू’ है, जो पास के ही तिलक नगर का रहने वाला है
हैरान करने वाली बात है कि आरोपी के परिजन बजाय उसकी हरकतों का समर्थन कर रहे हैं
घटना के दिन भी आरोपी वारदात से पहले दुकान के बाहर दो-तीन चक्कर लगाकर गया था
वहीं पीड़िता ने रोते हुए कहा कि मैं अब अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही
जालंधर :
जालंधर के वडाला रोड पर बाइक सवार दो लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला दुकानदार से मोबाइल छीन लिया। महिला ने जब लुटेरे को उसके नाम से पुकारा, तो आरोपी ने उसके चेहरे पर मुक्का मारा और फरार हो गया। पीड़िता मनजीत कौर के अनुसार, आरोपी का नाम ‘जट्टू’ है, जो पास के ही तिलक नगर का रहने वाला है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी के परिजन उसे सुधारने के बजाय उसकी हरकतों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस थाने में दी है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।
आरोपी का पिछला रिकॉर्ड
यह घटना रात के करीब 10 बजकर 11 मिनट पर हुई। पीड़िता के अनुसार, जट्टू इलाके का नामी चोर है। उसने पहले भी मनजीत कौर के घर से 2 गैस सिलेंडर चोरी किए थे। उस समय एक सिलेंडर वापस मिल गया था, लेकिन दूसरे का कोई पता नहीं चला। घटना वाले दिन भी आरोपी वारदात से पहले दुकान के बाहर दो-तीन चक्कर (रेकी) लगाकर गया था।
आरोपी के माता-पिता और भाई ने किया दुर्व्यवहार
मनजीत कौर ने आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर आरोपी के घर गईं, तो उसके माता-पिता और भाई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपी का भाई विदेश से आया है, फिर भी वह लूटपाट करता है और उसकी मां उसे पूरी तरह से संरक्षण देती है। पीड़िता ने रोते हुए कहा कि मैं अब अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं।


