मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और वर्तमान में खन्ना में रह रहा था
घटना से पहले उसने मोटर पर कुछ व्यक्तियों के साथ बैठकर शराब पी थी
पुलिस को तेजधार हथियार बरामद हुए, हत्या में इनके इस्तेमाल का अंदेशा
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करके सबूत जुटाए हैं
लुधियाना :
लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा के मंडियाणी गांव में आज (28 अप्रैल) एक प्रवासी युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सीताराम (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और वर्तमान में खन्ना में था। सीताराम सुखविंदर सिंह की मोटर पर काम करता था। पुलिस को मौके से तेजधार हथियार भी बरामद हुए हैं, जिससे हत्या में इनके इस्तेमाल का अंदेशा है।
बेटे को मिल रही थी धमकियां : वीरेंद्र ठाकुर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले उसने मोटर पर कुछ व्यक्तियों के साथ बैठकर शराब पी थी। मृतक के पिता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दो दिन पहले उनके बेटे का फोन आया था, जिसमें उसने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिलने की बात कही थी।
पुलिस औैर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी करण संधू, एसएचओ दाखा कुलजिंदर सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


