कनाडा में पंजाबी युवती की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटा

आज की ताजा खबर क्राइम विदेश
Spread the love

पोस्टमॉर्टम जांच में पुष्टि हुई दमनप्रीत की मौत गला घोंटने से हुई थी; परिवार ने जमीन बेचकर भेजा था

आरोपी रितेश कुमार के खिलाफ सेकेंड डिग्री मर्डर का मामला दर्ज, विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ

पंजाब: कनाडा के एडमिंटन शहर में पंजाब की 23 साल की दमनप्रीत कौर की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रितेश कुमार (22) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सेकेंड डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह घरेलू हिंसा (इंटिमेट पार्टनर होमिसाइड) का मामला है। फिलहाल इस मामले में किसी अन्य आरोपी की तलाश नहीं की जा रही है। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। दमनप्रीत पंजाब के लुधियाना जिले के समराला स्थित गांव लाल कलां की रहने वाली थी। वह करीब 5 साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। पढ़ाई के दौरान वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी रितेश से हुई। दोनों की दोस्ती हुई और बाद में वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

इलाज के दौरान 12 जुलाई को हुई मौत

9 जुलाई की शाम एडमिंटन पुलिस को एक घर से इमरजेंसी कॉल मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम ने दमनप्रीत को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान 12 जुलाई को उसकी मौत हो गई। 14 जुलाई को हुई पोस्टमॉर्टम जांच में पुष्टि हुई कि दमनप्रीत की मौत गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद 22 जुलाई को एडमिंटन पुलिस की होमिसाइड यूनिट ने आरोपी रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

5 साल पहले जमीन बेचकर भेजा कनाडा

दमनप्रीत के पिता गुरुद्वारे में पाठी हैं। परिवार ने उसे कनाडा भेजने के लिए 5 साल पहले जमीन बेच दी थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद दमनप्रीत वहीं नौकरी कर रही थी।परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दमनप्रीत के शव को भारत लाने और अंतिम संस्कार का खर्च जुटाने के लिए गो-फंड-मी अभियान भी शुरू किया गया है। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि शव भारत कब पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *