गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में लगी भीषण आग

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी की 9वीं मंजिल से शुरू हुई आग

आग इतनी तेजी से फैली कि 7 मंजिलें तुरंत इसकी चपेट में आ गईं

ऊंची-ऊंची लपटों के साथ उठता धुआं 5 किमी दूर से दिखाई दिया

कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी की 9वीं मंजिल से शुरू हुई और देखते ही देखते कई मंजिलों में फैल गई। देखते ही देखते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। धुएं के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन का इस्तेमाल किया गया। आसपास की इमारतों के लोग भी पाइप के जरिए आग बुझाने में मदद करते नजर आए।

7 मंजिलों तक फैली आग, दूर तक दिखा धुआं

आग इतनी तेजी से फैली कि 7 मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं। ऊंची-ऊंची लपटों के साथ उठता धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फ्लैट में रहने वाले लोगों ने किसी तरह सीढ़ियों के जरिए बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। अपना घर जलता देख कई महिलाएं भावुक होकर रोने लगीं।

14 फायर गाड़ियां मौके पर, क्रेन से बुझाई आग

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *