ऑस्ट्रेलिया से महिला समेत 11 पंजाबी डिपोर्ट होंगे, CM मान खुद रिसीव करने जाएंगे

आज की ताजा खबर देश विदेश
Spread the love

15 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किए जाने की जानकारी

सरकार डिपोर्ट होकर लौटे लोगों की हरसंभव मदद करेगी

जरूरत पड़ने पर विदेश मंत्रालय से संपर्क किया जाएगा

कैसे गए और किन एजेंटों ने भेजा, जानकारी लेगी सरकार

पंजाब डेस्क

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें 11 लोग पंजाब के हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि सभी लोग रात तक दिल्ली पहुंचेंगे। वह खुद दिल्ली जाकर इन लोगों को रिसीव करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार डिपोर्ट होकर लौटे लोगों की हर संभव मदद करेगी और उन्हें सुरक्षित तरीके से उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया जाएगा और पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी।

कईं राज्यों के नागरिक सूची में शामिल

सीएम के मुताबिक, कुल 15 लोगों की सूची में 11 पंजाब से हैं, जबकि 2 तेलंगाना, 1 हरियाणा और 1 उत्तराखंड से संबंधित हैं। फिलहाल सूची में केवल “होम स्टेट” की जानकारी ही उपलब्ध है। विदेशों से डिपोर्टेशन झेलकर लौटने वाले लोग मानसिक और सामाजिक रूप से प्रभावित होते हैं। इसलिए राज्य सरकार उनके पुनर्वास और सहायता के लिए पहले से प्रयास कर रही है।

एजेंटों और नेटवर्क की होगी गहन जांच

सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार पूरी जानकारी लेगी कि वे किन माध्यमों से विदेश पहुंचे और किन एजेंटों ने उन्हें भेजा। इससे पहले अमेरिका ने नई इमिग्रेशन नीति के तहत 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया था। अमेरिकी एयरफोर्स का C-17 ग्लोबमास्टर विमान इन लोगों को अमृतसर एयरबेस लेकर आया था। इनमें पंजाब, हरियाणा और गुजरात के नागरिक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *