जगराओं में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची

गुरविंदर सिंह भाई और बहन के साथ किराए के मकान में रहता था

सुबह भाई-बहन जागे तो गुरविंदर सिंह फंदे से लटका हुआ पाया

पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया है

वहीं आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही

लुधियाना :

जगराओं के करनैल गेट इलाके में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज आत्मा सिंह के अनुसार, मृतक की मां खन्ना शहर में रहती हैं। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आत्महत्या करने की सूचना मिली थी

पुलिस को करनैल गेट की गली नंबर-1 में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक गुरविंदर सिंह अपने भाई और बहन के साथ करनैल गेट की गली नंबर-1 में एक किराए के मकान में रहता था।

मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया

मंगलवार रात तीनों ने साथ खाना खाया और सो गए थे। बुधवार सुबह जब भाई-बहन जागे, तो उन्होंने गुरविंदर सिंह को फंदे से लटका पाया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *