सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

सम्राट चौधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में की पूजा, पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

JDU के विजय चौधरी व बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली

हालांकि अभी तक बिहार के कैबिनेट मंत्रालय का ऐलान नहीं किया गया है

सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ

नेशनल डेस्क

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। गवर्नर सैयद अता हुसनैन ने लोकभवन में उन्हें 11 बजे पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जेडीयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। हालांकि अभी तक कैबिनेट मंत्रालय का ऐलान नहीं किया गया है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे।

शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे

सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की थी। शपथ से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वे 20 साल बिहार के CM रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *