पंजाब के संगरूर में दामाद ने ससुर और साले की गोली मारकर की हत्या

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया दामाद

कौहरियां पुलिस द्वारा की जा रही मामले की जांच

पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है

अस्पताल में इलाज दौरान दोनों की मौत हो गई

संगरूर

संगरूर में एक व्यक्ति ने अपने ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान लखबीर सिंह व उनके बेटे जगसीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह बताई जा रही है। मामले की जांच दिड़बा थाने के तहत आने वाली चौकी कौहरियां पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

बेटी का झगड़ा सुलझाने आए थे दोनों

आरोपी गुरविंदर सिंह की शादी पटियाला के लखबीर सिंह की बेटी वीरपाल कौर के साथ हुई थी पर शादी के बाद ही दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था। दामाद और बेटी के इस आपसी कलेश को खत्म करने के लिए ससुर लखबीर सिंह अपने बेटे जगसीर के साथ दामाद गुरविंदर सिंह के घर पहुंचे।

दामाद से बहस के दौरान चली गोली

बाप-बेटे दोनों ने दामाद और बेटी को समझाने की कोशिश की। पर इस दौरान उनकी दामाद गुरविंदर सिंह के साथ बहस होने लग गई। बहस से गुस्से में आए गुरविंदर ने अपने ससुर और साले पर गोली चला दी और दोनों जख्मी हालत में नीचे गिर गए। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *