पंजाब पुलिस के पूर्व DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर में 11 स्थानों पर तलाशी अभियान

भुल्लर को पिछले साल 8 लाख रुपये के रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया था

ईडी की जांच सीबीआई द्वारा भुल्लर के खिलाफ दर्ज किए गए एक मामले से जुड़ी

उनपर बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत मांगने और आय के अधिक संपत्ति का आरोप

चंडीगढ़।

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह अभियान सोमवार सुबह शुरू हुआ। जानकारी मुताबिक ईडी (ED) द्वारा चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर में 11 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ये स्थान भुल्लर, उसके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़े हुए हैं। इससे पहले भी ईडी की टीम बीएच प्रॉपर्टी पर छापा मार चुकी है।

छापेमारी में 7 करोड़ रुपये बरामद

यहां हम आपको बता दे कि डीआईजी भुल्लर को पिछले साल 8 लाख रुपये के रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में, उनके परिसर पर छापेमारी में 7 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इसके अलावा, ईडी ने पटियाला के मशहूर प्रॉपर्टी डीलर बीएच प्रॉपर्टी पर भी छापा मारा है।

आय से अधिक संपत्ति का आरोप

यह छापा पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के मामले में चलाया जा रहा है। (ईडी) की जांच सीबीआई द्वारा भुल्लर के खिलाफ दर्ज किए गए एक मामले से जुड़ी है, जिसमें उन पर एक आपराधिक मामले के निपटारे के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत मांगने और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *