बच्चा और दोपहिया वाहन चालक दोनों गंभीर रूप से घायल
स्कूल बस चालक और संबंधित कर्मियों की लापरवाही उजागर
आसपास के लोग बाहर आए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया
डॉक्टरों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई और ईलाज जारी
होशियारपुर
होशियारपुर के ऊना मार्ग पर एक भीषण हादसा सामने आया है। स्कूल बस से उतरकर सड़क पार कर रहा एक बच्चा तेज रफ्तार दोपहिया वाहन की चपेट में आ गया। इस घटना में बच्चा और दोपहिया वाहन चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में स्कूल बस चालक और संबंधित कर्मियों की लापरवाही भी उजागर हुई है। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत बाहर आए और दोनों घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
पूरी घटना वहां लगे निगरानी कैमरे में दर्ज हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा बस से उतरकर सड़क पार करने लगा। उसी समय सामने से आ रहा दोपहिया वाहन चालक सामान्य गति से आगे बढ़ रहा था। जैसे ही बच्चा बस के पीछे से सड़क पार करने लगा, चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका ईलाज जारी है।


