पंजाब के फगवाड़ा सब-डिवीजन में Vigilance की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते ASI रंगेहाथ गिरफ्तार

आज की ताजा खबर
Spread the love

यह छापेमारी विजिलेंस टीम ने डीएसपी जोगिंदरपाल के नेतृत्व में अंजाम दी

पीड़ित की शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और धर दबोचा

किसी पुलिस अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया

संभावना है कि जल्द विजिलेंस विभाग मामले को लेकर जानकारी साझा करेगा

जालंधर

फगवाड़ा सब-डिवीजन में वीरवार देर रात विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी थाना फगवाड़ा में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। टीम ने एएसआई को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा। यह कार्रवाई रात करीब 9 बजे के बाद की गई। यह छापेमारी विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने डीएसपी जोगिंदरपाल के नेतृत्व में अंजाम दी।

शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया

गिरफ्तार किए गए एएसआई की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी एएसआई ने एक गांव निवासी से जुड़े मामले को अपने पक्ष में निपटाने के बदले 5 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

आरोपी एएसआई को अपने साथ चंडीगढ़ ले गई विजिलेंस टीम

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने थाने में काफी देर तक कार्रवाई की और बाद में आरोपी एएसआई को अपने साथ चंडीगढ़ ले गई। फिलहाल, इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन संभावना है कि जल्द विजिलेंस विभाग मामले को लेकर जानकारी साझा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *