श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी ने जताया बरनाला पुलिस की कार्रवाई पर रोष, पंजाब सरकार से की कड़ी कार्रवाई की अपील
बरनाला पुलिस का सफाई सेवक पर लाठियां बरसाना निंदनीय, पुलिस की मनमानी बर्दाश्त नहीं
जालंधर: श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष रॉबिन सांपला ने बरनाला में वाल्मीकि समाज के लोगों पर हुए अत्याचार और लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने पंजाब सरकार से कहा कि लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अफसरों को सिर्फ सस्पेंड करना काफी नहीं है। न केवल उनको नौकरी से बर्खास्त किया जाए, बल्कि उनके खिलाफ एससी एक्ट की धाराओं के तहत केस भी दर्ज किया जाए।
रोबिन सांपला ने कहा कि पुलिस की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बरनाला में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संवैधानिक तौर पर अपने हक की बात कर रहे थे। वह लोग अपने अधिकारों और सरकार की तरफ से किए वादों को पूरा करवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने की बजाय उन पर बरनाला पुलिस अफसरों ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने यह नहीं देखा कि लाठियां किस पर बरसा रहे हैं, उन्होंने औरतों, जवान और बुजुर्ग तक बर्बरता दिखाई।
उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा है सफाई कर्मचारी जोकि वाल्मीकि समाज का अहम हिस्सा है, उन पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब सरकार से अपील है कि एससी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस अफसरों पर पर्चा दर्ज हो। ताकि हमारे वाल्मीकि समुदाय के लोगों को इंसाफ मिल सके। इंसाफ ना मिलने पर श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी अपना संघर्ष जारी रखेगीं।


