स्टूडेंट्स और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है
राज्य सरकार ने 1 मई को सरकारी छुट्टी घोषित की है
पंजाब में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे
छात्रों व कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश मिलेगा
सरकारी स्तर पर कोई नियमित कामकाज नहीं होगा
चंडीगढ़।
पंजाब में भीषण गर्मी के बीच स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है क्योंकि 1 मई (शुक्रवार) को पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इस दिन मजदूर दिवस के अवसर पर पूरे पंजाब में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इससे छात्रों और कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश मिलेगा। वहीं सभी राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
1 मई को मजदूर दिवस
जानकारी के अनुसार, 1 मई को मजदूर दिवस के चलते यह फैसला लिया गया है। यह दिन मजदूरों के सम्मान और उनके योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर सरकारी स्तर पर कोई नियमित कामकाज नहीं होगा और सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
जरूरी काम निपटा लें
सरकार के आदेश के तहत सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉरपोरेशन और सरकारी शैक्षणिक संस्थान इस दिन बंद रहेंगे। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


