रुस्तम-ए-हिन्द और हिन्द केसरी पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

मशहूर पहलवान प्रीतपाल सिंह मुख्यमंत्री मान की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल

पार्टी को न सिर्फ खेल जगत में, बल्कि दोआबा क्षेत्र में भी बड़ी मजबूती मिली है

प्रीतपाल सिंह का स्वागत कर मुख्यमंत्री बोले-पंजाब बदलाव की राह पर अग्रसर

जनहित कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प

चंडीगढ़ :

मशहूर पहलवान प्रीतपाल सिंह फगवाड़ा मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ओएसडी राजवीर भी मौजूद रहे। रुस्तम-ए-हिन्द और हिन्द केसरी जैसे बड़े खिताब अपने नाम कर चुके पहलवान प्रीतपाल सिंह के आने से पार्टी को न सिर्फ खेल जगत में, बल्कि दोआबा क्षेत्र में भी बड़ी मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने उन्हें सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

पंजाब बदलाव की राह पर अग्रसर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रीतपाल सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि खिलाड़ियों और नौजवानों का पार्टी पर यह बढ़ता भरोसा दर्शाता है कि पंजाब बदलाव की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। दूसरी ओर पहलवान प्रीतपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया कि वह मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पंजाब के नौजवानों को खेलों से जोड़ने और जनहित के कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *