लाजपत नगर पार्क का मामला गर्माया, टैंट लगाने को उखाड़ फैंके झूले, मेयर लेंगे एक्शन

आज की ताजा खबर लोकल गर्वनमेंट
Spread the love

निगम पार्क बनवाने को खर्च कर रहा लाखों रुपए, कांग्रेस पार्षद पर लगे पार्क को बर्बाद करने के आरोप

पार्षद का तर्क- रिपेयर करवाने थे झूले इसलिए उताकर साइड पर रखे, सोसायटी ही ठीक करवाएगी

जालंधर, लाजपत नगर पार्क में शादी समारोह को लेकर चल रहा मामला गर्मा गया है। नगर निगम पार्क में शादी समारोह करवाने वाली सोसायटी पर एक्शन ले सकता है। मेयर वनीत धीर ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। यह मामला तब भी भड़का, क्योंकि इस पार्क की सोसायटी को इलाका पार्षद डॉ. जसलीन कौर सेठी की शह बताई जा रही है। उनका घर भी पार्क से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पार्क से मात्र 100 मीटर दूर ही रेड क्रास भवन के साथ कम्युनिटी हाल बना हुआ है, उसे छोड हरे भरे पार्क में टैंट लगा दिया गया और झूलों को उखाड़ दिया गया। रविवार शाम तक पार्क की सफाई तक नहीं करवाई गई थी।

मेयर वनीत धीर इस मामले में कार्रवाई लेने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्कों को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। इसकी जांच करवाई जाएगी और ऐसा करने वालों पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। केस भी दर्ज कराया जा सकता है। इसमें किसी तरह की कुताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पार्कों को सौंदर्यीकरण पर खर्चे जा रहे करोडों रुपए

आरोप है कि नगर निगम शहर के पार्कों के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। उसके बावजूद सोसायटी और इलाका पार्दष पार्कों को बर्बाद करने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सोसायटी पार्क में आयोजन के लिए 25 हजार रुपए फंड लेती है और 15 हजार रुपए सिक्योरिटी के रूप में ले रही है। पार्कों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर पैसा निगम खर्च कर रहा है और कमाई सोसायटी के लोग कर रहे हैं। ऐसा आरोप लगाया जा रहा है।

झूले उखाड़ने को लेकर उठा विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक पार्क के अंदर टैंट लगाने के लिए आड़े आ रहे झूलों को उखाड़ कर फैंक दिया गया। इलाका पार्षद का कहना है कि झूले खराब हो चुके थे, इन सभी को रिपेयर के लिए उतारा जाना था, इसी बीच शादी समारोह आ गया और उन्होंने ही इसे उतार कर साइड पर रख दिया है। इसे जल्द ही ठीक करवाया जाएगा।

पार्क में टूट-फूट की करवाई जाएगी मुरम्मत – डॉ. सेठी

इलाका पार्षद डॉ. जसलीन कौर सेठी का कहना है कि लाजपत नगर पार्क सोसायटी ने प्रस्ताव पास किया है। जिसमें फैसला लिया है कि पार्क में कोई समारोह या आयोजन होता है तो 25000 रुपए फंड सोसायटी को दिया जाएगा और 15 हजार रुपए सिक्योरिटी अलग से ली जाएगी। इसी सिक्योरिटी के पैसे से पार्क में होने वाली किसी भी तरह की टूट-फूट की रिपेयर करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस पार्क में शादी समारोह का आयोजन होता है और अब कुछ परिवार इसे मुद्दा बना रहे हैं।

कम्युनिटी हाल होने के बावजूद पार्क में शादी क्यों?

मुद्दा यह भी बना हुई है कि जब लाजपत नगर में शादी समारोह व अन्य आयोजनों के लिए रेड क्रास भवन के साथ जंज घर यानी कम्युनिटी हाल बना है तो उसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है। बल्कि उसकी जगह हरे भरे पार्कों को क्यों बर्बाद किया जा रहा है। नगर नगम को इस मामले में सख्त एक्शन लिए जाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *