सौंदर्यीकरण के नाम पर मनमर्जी पर उतरे मेयर धीर, बंद की अर्बन एस्टेट फेज-2 (कूल रोड) की सड़क: बलराज ठाकुर

आज की ताजा खबर लोकल गर्वनमेंट
Spread the love

पार्षद ठाकुर ने लगाया आरोप- बिना इलाका पार्षद और निगम हाउस की सलाह के साइट्स देना सरासर गलत


जालंधर,
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पार्षद बलराज ठाकुर ने मेयर विनीत धीर पर सौंदर्यीकरण के नाम पर मनमर्जी करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि मेयर बिना किसी जनप्रतिनिधि और नगर निगम हाउस की सलाह के सौंदर्यीकरण को साइट्स दे रहे हैं। जोकि सरासर गलत है। इसी लड़ी ने मेयर धीर ने अर्बन एस्टेट फेज-2 रेलवे लाइन के साथ जाने वाली कूल रोड को सौंदर्यीकरण के नाम पर बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिना इलाका पार्षद की सलाह से प्राइवेट कंपनियों को देने के कारण गलत जगह पर सौंदर्यीकरण के लिए खड़े ढांचे के कारण सड़क के ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न हो रही है।

मेयर बताएं कि क्या इस सड़क को खोला नहीं जाएगा?

बलराज ठाकुर ने कहा कि इस सड़क को बंद करने के लिए नगर निगम ने सड़क में बाधा डालने वाले खंभों को भी सड़क के किनारों पर शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि निगम की इस सड़क को बंद किया जाना निंदनीय है। मेयर को चाहिए कि वह स्पष्ट करें कि कागजों में भी इस सड़क को बंद कर दिया गया है। इस सड़क को अब दोबारा मोटरेबल नहीं किया जाएगा और न ही बनाया जाएगा।


निगम हाउस से क्यों नहीं ली जाती मंजूरी?

ठाकुर ने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्टों से पहले नगर निगम हाउस में प्रस्ताव क्यों नहीं रखा जाता है और मंजूरी क्यों नहीं ली जाती है। हाउस में इन प्रोजेक्टों को रखकर सभी जनप्रतिनिधियों से सलाह ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सड़क कूल रोड जोकि जमशेर की ओर कालोनियों और गांवों को जोड़ने के लिए बनाई जानी है। इस सड़क को बनाने की बजाए इसे बंद कर दिया जाना गलत है। यह सड़क रेलवे लाइन के साथ-साथ जाती है, जिसे बंद करना का कारण मेयर को बताना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *