जीरो टॉलरेंस नीति के चलते विजिलेंस ब्यूरो ने बैंक के पूर्व मैनेजर के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस किया दर्ज

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

पद का दुरुपयोग कर ग्रामीण बैंक के नियमों का उल्लंघन

पूर्व मैनेजर सतीश कुमार मीना ने निकाले 9.64 लाख रुपये

मृतक पेंशनरों के 19 बैंक खातों से पैसे निकालने का आरोप

चंडीगढ़।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के चलते विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब ग्रामीण बैंक, ब्रांच भूदन, जिला मालेरकोटला में तैनात पूर्व मैनेजर सतीश कुमार मीना के विरुद्ध केस दर्ज किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत नंबर 232/2025, संगरूर की जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

खातों से कुल 9,64,600 रुपये निकलवाए

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पूर्व मैनेजर सतीश कुमार मीना ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पंजाब ग्रामीण बैंक के नियमों का उल्लंघन किया। उसने धोखाधड़ी से वर्ष 2023 के जून/जुलाई महीने के दौरान विभिन्न तरीकों से अपने बैंक के मृत पेंशनरों के 19 बैंक खातों से कुल 9,64,600 रुपये निकलवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *