मौके पर लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए
पूरी घटना पास में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद
दोनों पक्षों में ईंट पत्थर और गोली चलाई गई है
घायलों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया है
जालंधर।
पंजाब के जिला जालंधर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प होने की खबर सामने आ रही है। जालंधर के रिहायशी इलाका ऋषि नगर में 2 पक्षों में जबरदस्त हंगामा हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। मौके पर लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए। वहीं ये पूरी घटना पास में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना
बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते दोनों पक्षों में ईंट पत्थर और गोली चलाई गई। इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। घायलों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए एक गिरफ्तार कर लिया है वह अन्य तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।


