जम्मू के ऊधमपुर में दर्दनाक हादसा

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

रामनगर से आ रही बस जालो के पास खाई में गिरी

सुबह-सुबह हादसे में कुछ लोग बुरी तरह से घायल

हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी

बचाव अभियान तुरंत प्रभाव से शुरू कर दिया गया

घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है

स्टेट डेस्क

जम्मू के ऊधमपुर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। रामनगर से आ रही बस जालो के पास 100 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने हादसे पर किया पोस्ट

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *