पीएपी चौक में तेल कैंटर ने कार को मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, हादसे के बाद भारी हंगामा, देखें वीडियो

क्राइम पंजाब
Spread the love

जालंधर: पीएपी चौक पर तेल टैंकर और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चला रहे स्टूडेंट को भी चोट आई। हादसे के बाद भारी हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को शांत करवाया।


कार चालक का कहना है कि उसने इंडिकेटर दिया, लेकिन उसके बावजूद कैंटर ने उसकी कार में टक्कर मार दी और घटना में कार सड़क पर घूम गई। वह कैंटर चालक के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगा।


कार चालक ने दावा किया कि वह बाल-बाल बचा और मौत के मुंह से बाहर निकला है। कैंटर चालक ने उसकी गाड़ी को पहले आगे से टक्कर मारी और उसके बाद पीछे से टक्कर मारी है। पुलिस कर्मी ने कैंटर चालक को रोका, जिसके कारण उसका बचाव रहा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं पुलिस कर्मी ने कहा कि दोनों गाड़ी चालक एक साइड से जा रहे थे। इस दौरान कैंटर से टक्कर लगने के बाद गाड़ी सड़क पर घूम गई।

 

पुलिस कर्मी का कहना है कि चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जबकि दूसरी ओर कैंटर चालक सुखबीर सिंह का कहना है कि कार चालक की गलती से हादसा हुआ है। कैंटर चालक ने कहा कि कार चालक उसके साथ आ रहा था।


इस दौरान चालक अचानक कार घूमा दी और कैंटर के साथ टक्कर हो गई। कैंटर चालक ने कहा कि वह इंडियन ऑयल से कैंटर खाली करके आया था और फगवाड़ा की ओर जा रहा था। कैंटर चालक ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से असल सच्चाई सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *