शिक्षा क्रांति को मिली नई गति

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

कोट सदीक स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में पहुंचे स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री

‘शिक्षा क्रांति’ अभियान के तहत जालंधर वेस्ट क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया

चार क्लासरूमों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के कार्य का हुआ विधिवत उद्घाटन

न केवल शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाएगी, बल्कि प्रतिस्पर्धात्मक युग के लिए भी तैयार करेगी

पंजाब डेस्क

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के स्तर को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘शिक्षा क्रांति’ अभियान के तहत जालंधर वेस्ट क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पंजाब के रक्षा सेवाएं भलाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कोट सदीक स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में चार क्लासरूमों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए प्रयासरत

इस मौके पर मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और रुचि दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे प्रोजेक्ट्स को और अधिक स्कूलों में लागू किया जाएगा, ताकि हर बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

स्मार्ट क्लासरूम के जरिए पढ़ाई का अवसर मिलेगा

उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट क्लासरूम के जरिए विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई का अवसर मिलेगा, जिससे वे समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे। यह पहल न केवल शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाएगी, बल्कि विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक युग के लिए भी तैयार करेगी। इस अवसर पर टेक चंद, सतनाम क्लेर, प्रीतम सिंह, संजीव भगत सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *