अभी तक साफ नहीं हुआ के पावर बैंक ब्लास्ट कैसे हुआ
पुलिस और एयरपोर्ट अथारिटी की टीमें जांच कर रही है
हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, यात्री घबरा गए
फायर सेफ्टी उपकरणों के इस्तेमाल से आग पर नियंत्रण
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ में इंडिगो फ्लाइट में बड़ा धमाका हुआ है जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो (Indigo) फ्लाइट 6E 108 में बड़ा धमाका हुआ है। बता दें कि ये ब्लास्ट पावर बैंक की वजह से हो गया। इससे 5 यात्री घायल हो गए। पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था। वहीं अभी तक यह साफ नहीं हुआ के पावर बैंक ब्लास्ट कैसे हुआ। पुलिस और एयरपोर्ट अथारिटी की टीमें जांच कर रही है।
यात्रियों को वहां से निकाला गया
बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, जिससे यात्री घबरा गए। यात्रियों को वहां से निकाला गया। क्रू मेंबर्स ने तुरंत फायर सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया।
टर्मिनल तक सुरक्षित पहुंचाया
इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत विमान खाली कराया गया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से टर्मिनल तक पहुंचाया गया, जहां एयरलाइन की टीम उनकी सहायता में जुटी रही।


