पंजाब को दहलाने की कोशिश! जालंधर-अमृतसर में ब्लास्ट, BSF हेडक्वार्टर के पास आईईडी ब्लास्ट और आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है

फुटपाथ पर खड़ी स्कूटी के पास लिफाफा रखकर संदिग्ध फरार

कुछ सेकंड बाद विस्फोट. आईईडी का पुलिस को हुआ है संदेह

खालिस्तानी संगठन (केएलए) ने जिम्मेदारी ली, DIG को धमकी

जालंधर/अमृतसर :

जालंधर और अमृतसर में दो अलग-अलग जगहों पर धमाके की खबर सामने आई है. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. रात करीब 8 बजे जालंधर के पीएपी चौक के पास जोरदार धमाका हुआ. एक संदिग्ध युवक ने फुटपाथ पर खड़ी एक स्कूटी के पास एक लिफाफा रखा और तुरंत वहां से भाग गया। कुछ सेकंड बाद एक विस्फोट हुआ. पुलिस को संदेह है कि यह एक आईईडी (इंप्रोवाइज्ड बम) था। सबसे बड़ी राहत यह रही कि इन दोनों हमलों में किसी को चोट नहीं आई। खालिस्तानी संगठन (केएलए) ने जिम्मेदारी ली और पुलिस अधिकारियों को धमकी दी।

KLA ने DIG को दी धमकी

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) नामक संगठन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इन धमाकों की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, पंजाब पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस दावे की पुष्टि नहीं की है। पोस्ट में संगठन ने सीधे तौर पर बॉर्डर रेंज के DIG संदीप गोयल और उनके परिवार को निशाना बनाने की बात कही है। पोस्ट में चेतावनी भरे लहजे में लिखा गया है कि वे इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा।

एनकाउंटर से जुड़ा है विवाद

खालिस्तानी संगठनों की इस नाराजगी के पीछे मार्च 2026 में हुआ एक एनकाउंटर बताया जा रहा है। DIG संदीप गोयल के नेतृत्व में पुलिस ने गुरदासपुर की आदियां पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी रणजीत सिंह को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। खालिस्तानी समर्थक इस एनकाउंटर को ‘फेक’ बता रहे हैं और तभी से डीआईजी को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

अमृतसर में ग्रेनेड हमला

जालंधर धमाके के कुछ घंटों बाद रात करीब 11 बजे अमृतसर के खासा आर्मी कैंप के बाहर भी हमला हुआ. यहां गेट के बाहर ग्रेनेड फेंका गया, जिससे वहां लगा टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर दौरे से पहले हुई इस घटना के चलते सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. जगह-जगह चेकपॉइंट लगाए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों के जरिए संदिग्ध हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *