इसके साथ ही राज्य में दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे
डिप्टी सीएम के लिए रूपा गांगुली के नाम पर लगी मुहर
दूसरे डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया गया है
वहीं 9 को पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह होगा
नेशनल डेस्क
सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही राज्य में दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे। डिप्टी सीएम के पद के लिए रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग गई है। वहीं अभी दूसरे डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया गया है, पर कहा जा रहा है कि दूसरा डिप्टी सीएम उत्तर बंगाल की तरफ से होगा। 9 मई को पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह होगा।
सुवेंदु अधिकारी ने ममता को हराया था
आपको बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बैनर्जी को हराया था। पहले 5 राउंड में पिछड़ने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने ममता बैनर्जी को 15 हजार से ज्यादा को वोटों के अंतर से हराया था।
ममता इस्तीफा देने से कर चुकी हैं मना
वहीं ममता बनर्जी कह चुकी हैं कि वह CM पद से इस्तीफा नहीं देंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। ममता ने आगे कहा- चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं।


