डेरा ब्यास की संगत के लिए खुशखबरी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

डेरा प्रबंधन की ओर से जोनल सेक्रेटरी ने दी जानकारी

वहीं बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों संगत को सत्संग फरमाएंगे

30 मई और 6 जून (शनिवार) को बाबाजी कार दर्शन देंगे

शाम 4 बजे सत्संग पंडाल में सवाल-जवाब का कार्यक्रम

जालंधर/डेरा ब्यास

राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की संगत के लिए बड़ी खुशखबरी है। डेरे में अब 7 जून को भी स्पेशल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में डेरा प्रबंधन की ओर से जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ ने नई नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, 7 जून (रविवार) सुबह 8:30 बजे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों संगत को सत्संग फरमाएंगे।

24, 31 मई और 7 जून को स्पेशल भंडारा

इससे पहले 24 और 31 मई को स्पेशल भंडारे आयोजित होने की सूचना दी गई थी, लेकिन अब इसमें 7 जून की तारीख भी जोड़ दी गई है। इसके अलावा 30 मई और 6 जून (शनिवार) को बाबा जी कार दर्शन देंगे।

साध संगत और सेवादारों में भारी उत्साह

वहीं, शाम 4 बजे सत्संग पंडाल में सवाल-जवाब का कार्यक्रम भी रखा है। स्पेशल भंडारों को लेकर संगत और सेवादारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु के दर्शन और सत्संग सुनने के लिए उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *