तमिलनाडु में सियासी सस्पेंस खत्म

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

कांग्रेस के 5 विधायक तमिलगा वेत्री कझगम को समर्थन दे चुके हैं

कांग्रेस के बाद अब 3 अन्य पार्टियां भी समर्थन देने के लिए तैयार

विजय थलापति ने 2 साल पहले साल 2024 में TVK पार्टी बनाई थी

वहीं, मौजूदा विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास रचा

नेशनल डेस्क

तमिलनाडु में अब सियासी सस्पेंस खत्म हो गया है और एक्टर विजय थलापति का मुख्यमंत्री बनना लगभग पक्का हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) को कांग्रेस के बाद अब 3 अन्य पार्टियां भी समर्थन देने के लिए तैयार हो गई हैं।

विजय थलापति ने गवर्नर से मांगा समय

इस बीच TVK प्रमुख विजय थलापति ने लगातार तीसरे दिन गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले दो बार राज्यपाल से मिले थे लेकिन दोनों बार उन्होंने विजय को यह कहकर लौटा दिया था कि सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन लेकर आएं।

2 साल पहले बनी पार्टी ने जीती 108 सीटें

एक्टर विजय थलापति ने 2 साल पहले साल 2024 में TVK पार्टी बनाई थी। जिसने विस चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। कांग्रेस के 5 विधायक पहले समर्थन दे चुके हैं। CPI, CPI (M) और VCK के 2-2 विधायक के साथ आ जाने से TVK के पास बहुमत का आंकड़ा 118 हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *