PM मोदी की देशवासियों से अपील: पेट्रोल-डीजल बचाएं

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

मौजूदा समय में पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल कम करना जरूरी हो गया है

जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात, युद्ध के चलते तेल कीमतों में भारी वृद्धि

देश को आर्थिक दबाव से बचाने के लिए ईंधन बचाने की दिशा में कदम उठाने होंगे

वर्क फ्रॉम होम अपनाने, मेट्रो में सफर करने और कारपूलिंग बढ़ाने की अपील की

नई दिल्ली

देश में बढ़ते वैश्विक संकट और पड़ोसी देशों में जारी युद्ध के असर के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से बड़ी अपील की है। हैदराबाद में भाजपा की रैली को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा मौजूदा समय में पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल कम करना जरूरी हो गया है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है और युद्ध की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में देश को आर्थिक दबाव से बचाने के लिए लोगों को ईंधन बचाने की दिशा में कदम उठाने होंगे।

वर्क फ्रॉम होम अपनाने की अपील

प्रधानमंत्री ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम अपनाने, मेट्रो में सफर करने और कारपूलिंग बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया जाना चाहिए।

एक साल तक सोना भी ना खरीदें

PM मोदी ने देशवासियों से अगले एक साल तक सोना न खरीदने की भी अपील की। भारत में हर साल सोने के आयात पर लाखों करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा खर्च होती है। अगर लोग कुछ समय तक सोने की खरीदारी कम करें, तो देश की अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी।

नागरिक का “राष्ट्रहित” में योगदान

उन्होंने खाने वाले तेल की खपत कम करने, प्राकृतिक खेती अपनाने और विदेश यात्राएं टालने की भी सलाह दी। प्रधानमंत्री के मुताबिक मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए हर नागरिक को “राष्ट्रहित” में योगदान देना चाहिए।

भारत में 3 लाख करोड़ का खर्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में हर साल सोने के आयात पर करीब 6 लाख करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं, जबकि विदेश यात्राओं पर भारतीयों का खर्च 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच चुका है।

वैश्विक तनाव और युद्ध की स्थिति

वहीं देश को कच्चे तेल और फर्टिलाइजर आयात पर भी भारी रकम खर्च करनी पड़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक तनाव और युद्ध की स्थिति लंबी चली, तो आने वाले समय में महंगाई और आयात खर्च दोनों बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *